कंप्यूटर एक्सपर्ट (Expert) कैसे बनें ?

किसी ने ठीक ही कहा है कि समय के साथ ताल मिलाना बहुत जरूरी है यानी कि टाइम के हिसाब से चेंज होना बहुत इम्पोर्टेन्ट है अगर आपने ऐसा नहीं किया तो टाइम आगे निकल जायेगा और आप पीछे रह जायेंगे | लेकिन Tech Sidd पर दी गयी हर एक जानकारी को अगर आप पढ़ते हैं तो आगे जाने की पक्की गारंटी है|

तो बात ऐसी है न कि आज के टाइम में सब कुछ डिजिटल हो चूका है अब ऐसे में स्टूडेंट्स का इंटरेस्ट कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा है हर कोई कंप्यूटर सीखना चाहता है कंप्यूटर सब्जेक्ट में पढाई करके कंप्यूटर फील्ड में अपना करियर बनाना चाहता है|

 

computer expert kaise bante hain

कुछ लोग कंप्यूटर में हैकर बनना चाहते हैं तो कुछ कंप्यूटर एक्सपर्ट (Expert) बनना चाहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की एक कंप्यूटर Expert बनने के लिए आपको क्या क्या करना होगा और कैसे आप एक कंप्यूटर के बारे में अछे से सीख सकते हैं तो आज के इस लेख हम आपको बताएँगे कि कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बनें ? तो कंप्यूटर की पूरी जानकारी कैसे ले इसमें जीनियस कैसे बने आइये जानते हैं|

कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बनें ?

कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनना या जीनियस बनना कोई एक दिन का काम नहीं है एक कंप्यूटर जीनियस बनने के लिए आपको कई महीने या कई साल भी लग सकते हैं और ये सब निर्भर करता है कि आपको कंप्यूटर फील्ड में कितना इंटरेस्ट है और रोज आप कंप्यूटर सीखने में कितना टाइम देते हो|

और ऐसे में कई सारे लोग तो कंप्यूटर में बिना किसी डिग्री को पूरा किये हुए भी कंप्यूटर में जीनियस बन जाते हैं तो आप भी सोचते होंगे कि कैसे एक कंप्यूटर एक्सपोर्ट बना जाये इसके लिए किस तरीके की पढाई हमें करनी चाहिए 10th के बाद या फिर 12th के बाद |

तो आइये जान लेते हैं कुछ टिप्स जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए|

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी लें |

अगर आप अभी स्कूल के स्टूडेंट हैं और आप आगे जाके कंप्यूटर मास्टर बनना चाहते हैं लेकिन फ़िलहाल कंप्यूटर के बारे में आपको कुछ ख़ास नहीं आता है तो सबसे पहले आपको कंप्यूटर के बेसिक्स के बारे में जानना बहुत जरूरी है जैसे कि कंप्यूटर क्या है कैसे चालू होता है, कंप्यूटर में रैम क्या होता है , हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होते हैं, हार्ड डिस्क क्या होती है, किस तरीके से कंप्यूटर में पासवर्ड लगाया जाता है इत्यादि |

तो स्टार्ट में आप कंप्यूटर या लैपटॉप चलाना सींखे तो इसके लिए चाहे तो आप किसी  कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में सीख सकते हैं या फिर आप कंप्यूटर लेकर इन्टरनेट से भी यह सब सीख सकते हैं तो कंप्यूटर चलाना सीखें, पॉवर पॉइंट, एक्सेल, Ms word, पेंट ये सब सीखें और कंप्यूटर के हार्डवेयर पार्ट्स की जानकारी भी लें |

सभी तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाना सीखें |

एक कंप्यूटर एक्सपर्ट को सिर्फ एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम चलाना नहीं आता बल्कि उसे कई सारे ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाने की नॉलेज होती है जैसे कि Window Operating System, Mac Os, Linux,इत्यादि तो इन सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में आपको पता होना चाहिए |

इन्हें सीखने के लिए आप हर एक ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने कंप्यूटर में इंस्टाल करके उसे चलाना सीख सकते हैं|

कंप्यूटर प्रॉब्लम को ठीक करने की कोशिश करें |

एक कंप्यूटर एक्सपर्ट या मास्टर का काम यही होता है कि उसे कंप्यूटर के बारे में सारी जानकारी हो और कंप्यूटर में किसी भी तरह की प्रॉब्लम यानिकी खराबी को वो आसानी से ठीक कर सके तो ऐसे में आपके सामने कंप्यूटर से रिलेटेड जो भी प्रॉब्लम आता है उसे ठीक करने की कोशिश करें अगर आपसे ठीक नहीं हो रही है तो इन्टरनेट की मदद लेकर ठीक करने की कोशिश करें इन्टरनेट में आपको सारे हल मिल जायेंगे किसी भी तरीके से उस कंप्यूटर प्रॉब्लम को सोल्व करने की कोशिश करें |

इसके अलावा अगर आपके दोस्त या परिवार के किसी के कंप्यूटर में प्रॉब्लम आती है तो उसे ठीक करने की कोशिश करें और उन्हें उनका Solution बताएं तो इससे आपका कंप्यूटर में जो अनुभव है वो तो बढेगा ही और बाद में कभी भी दोबारा वो प्रॉब्लम होती है तो आप आसानी से उस प्रॉब्लम को ठीक कर सकते हैं वो भी बिना किसी के मदद और इन्टरनेट की मदद लिए|

Online इन्टरनेट पर आर्टिकल पढ़ें और Videos देखें |

एक कंप्यूटर एक्सपर्ट या कहें की एक कंप्यूटर जीनियस रोजाना नई नई चीजों के बारे में नॉलेज लेता है| Online Blogs आर्टिकल पढ़कर के और इन्टरनेट में वीडियोस देख कर के कंप्यूटर और इन्टरनेट के बारे में जहाँ से उन्हें कई चीजो के बारे में पता चलता है जोकि उन्हें पता नहीं होती| तो अगर आपको भी बनना है एक कंप्यूटर मास्टर तो आपको रोजाना कंप्यूटर और इन्टरनेट से जुड़े Blogs को पढना चाहिए और वीडियोस भी देखने चाहिए ताकि आपका नॉलेज रोजाना बढ़ता जायेगा और आने वाले समय में आपको कंप्यूटर के बारे में काफी अछि नॉलेज भी हो जायेगी|

कंप्यूटर की Advance स्किल की जानकारी लें |

जब आपको लगने लगे कि अब आपको कंप्यूटर की बेसिक की सभी जानकारियों ज्ञान हो गया है तो इसके बाद आपको कंप्यूटर की एडवांस स्किल के बारे में सीखना चाहिए जैसे कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज , कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कैसे बनते हैं, नेटवर्किंग इत्यादि के बारे में जानकारी ले सकते हैं|

अगर आप अभी स्कूल में पढ़ते हैं तो मेरी एडवाइस यही होगी आपके लिए कि आप 10th पास करने के बाद 11th में कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट चुनें और इसके बाद जैसे 12th पास कर लेते हैं तो इसके बाद आपको कंप्यूटर साइंस इंजिनियर सब्जेक्ट को चुनना होगा ताकि आप इन्हीं सारी चीजों के बारे में पढ़ सकें तो इस डिग्री में आपको इन सभी चीजों के बारे में अछे से पढाया जाता है तो अगर आपको कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना है तो ये डिग्री आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाली है|

सीखना कभी बंद न करें |

शायद आप नहीं जानते होंगे कि कंप्यूटर एक्सपर्ट या कंप्यूटर जीनियस कभी भी सीखना बंद नहीं करते हैं तो अगर आप ऐसा सोचते हैं कि कॉलेज में डिग्री या मास्टर कर लेने के बाद आप एक कंप्यूटर एक्सपर्ट बन गए हैं तो ऐसा कभी मत सोचिये हमेशा कंप्यूटर के बारे में जो कुछ भी छोटा मोटा ज्ञान मिलें छोटी से छोटी इनफार्मेशन मिले आप उसे सीखते रहिये क्योंकि कौन सी चीज कब काम आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता |

तो इस तरीके से आप इन सभी टिप्स को फॉलो करके कंप्यूटर में एक्सपर्ट बन सकते हैं और कंप्यूटर में अपना करियर भी बना सकते हैं, ध्यान रखें कि एक कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने में आपको बहुत समय लगेगा , ये कोई एक दिन का काम नहीं है इसलिए हमेशा हर पल सीखते रहें |

लेख के अंत में –

कुल मिलकर अगर आपको कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनना है तो सबसे पहले आपको कंप्यूटर में इंटरेस्ट होना चाहिए उसके बाद आपको कंप्यूटर की बेसिक से लेकर एडवांस लेबल तक की जानकारियों को सीखना होगा, आप कंप्यूटर के बारे जो कुछ भी पढ़े उसका प्रैक्टिकल जरूर करते हैं इससे आपको कंप्यूटर का सटीक एक्सपीरियंस होता जायेगा |

इन्हें भी पढ़ें –

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

How to delete instagram account in 2023 ? Instagram follower कैसे बढ़ाएं ? फ्री फ्री फ्री | चेक क्या है ?चेक बुक से पैसा कैसे निकालते हैं ? भारत के 10 टॉप YouTuber और उनकी कमाई | ATM Card कितने दिन में आता है ? सेविंग अकाउंट कितने रख सकते हैं जिससे टैक्स न देना पड़े ? सेविंग अकाउंट में कितने रूपए जमा कर सकते हैं ? कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बनें ? ATM CARD ब्लॉक कैसे करते हैं ?