Instagram account delete kaise kare
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि instagram एक बहुत ही पॉपुलर सोशल मीडिया app है | Instagram पर लाखों करोड़ों की संख्या में लोग हैं | Instagram पर आप अपने विचारों सुझावों, Videos को लोगों के साथ में साझा कर सकते हैं | Instagram पर लगभग हर यूथ का अकाउंट जरूर है | आज की जनरेशन जो 10 – 30 के बीच की है वो instagram पर जरूर है |
Instagram में बहुत से लोग सिर्फ अपना टाइम पास करते हैं | कुछ लोग तो टाइम पास करने के साथ साथ टाइम वेस्ट भी करते हैं | कोई भी सोशल मीडिया app हो अगर आप उसका सदउपयोग करते हैं तब तो उसे इस्तेमाल करना सही है | लेकिन अगर आप उसमें ज्यादा समय वेस्ट करते हैं तो आपके लिए बेकार है | यह एक ऐसा addiction है जिसकी लत लग जाने से आप अपने गोल्स पर फोकस नहीं कर पाते हैं | ये सब मैं कुछ लोगों को analysis करके बता रहा हूँ | ज्यादातर हम यूथ जनरेशन के लोग इसके Addiction के शिकार हैं | अगर आपका लाइफ में कोई गोल है उस पर फोकस करना चाहते हैं तो इसे आज ही डिलीट कर दें | डिलीट करने का पूरा प्रोसेस मैं इस पोस्ट में आपको प्रैक्टिकल बताऊंगा |
Instagram कई तरह के लोग होते हैं | कुछ लोग यहाँ अपना बिज़नस कर रहे हैं तो कुछ लोग यहाँ एंटरटेन होते हैं | लेकिन कुछ लोग इस App में अपना बहुत सारा समय ख़राब करते रहते हैं | Instagram से लाखों को रूपए कमाए जा सकते हैं क्यूंकि यहाँ पर एक बहुत बड़ी ऑडियंस है जोकि सारी लगभग यूथ ही है | तो यदि आप इससे कमाई करना चाहते हैं और उसके लिए मेहनत कर रहे हैं तब तो अच्छी बात है क्यूंकि जब आप यहाँ से कमाना शुरू कर देंगे तो अँधा धुंध कमाई करेंगे |
अगर आप एक विद्द्यार्थी हैं तो कृपया अपनी पढाई पर ध्यान दें इसके addiction में बिलकुल भी न पड़ें क्यूंकि यहाँ कुछ अंजलि अरोरा, उर्फी जावेद, नेहा, सोफिया अंसारी जैसी बालाएं हैं जो आपका दीमाग भटकाती रहती हैं और खुद लाखों छापती रहती हैं |
इन्स्टाग्राम अकाउंट डिलीट कैसे करें ?
instagram में अकाउंट बनाना और इसे उपयोग करना तो बहुत आसान है लेकिन इसे डिलीट कर पाना बेहद ही मुश्किल है | दोस्तों इन्स्टाग्राम नहीं चाहता है कि उसका कोई भी यूजर उसके प्लेटफार्म को छोड़कर जाए इसलिए वह डिलीट का विकल्प छुपा के रखता है जिसे बिना जाने समझे कोई भी आसानी से ढूढ़ नहीं सकता | लेकिन आज मैं इस पोस्ट में आपको Instagram डिलीट करने का पूरा प्रोसेस बताऊंगा |
देखिये instagram डिलीट करने की आपकी अपनी कोई भी वजह हो सकती है वो तो सिर्फ आप ही जानते हैं | कुछ लोग अपनी पर्सनल चीजों को शेयर नहीं करना चाहते तो वे लोग इसे डिलीट कर देते हैं| कुछ लोग इसके addiction से बचने के लिए इसे डिलीट करना चाहते हैं तो कुछ लोग आलतू फ़ालतू एकाउंट्स को डिलीट करना चाहते हैं | इसमें आपका अपना कोई भी कारण हो सकता है |
लेकिन डिलीट करने से पहले मैं आपको कुछ जरूरी बातें बताना चाहता हूँ ताकि आपको अकाउंट डिलीट करने के बाद पछताना न पड़े |
अकाउंट डिलीट करने से पहले –
आप ये सुनिश्चित कर लें कि आप अपना instagram का अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट करने जा रहे हैं | इसलिए कोई भी डाटा (फोटो पोस्ट) डिलीट हो जाने के बाद वो हमेशा के लिए डिलीट हो जायेगा | हालाँकि अगर आप Instagram को डिलीट करने के बाद 30 दिनों के अन्दर login कर लेते हैं तो आपका अकाउंट वापस हो जाता है और वो डिलीट नहीं कीया जाता है | लेकिन अगर आप डिलीट मारने के बाद उसे 30 दिनों में login नहीं करते हैं तो Instagram सर्वर से उड़ा दिया जायेगा |
एक बार instagram अकाउंट डिलीट हो जाने के बाद आप फिर से उसी अकाउंट के सेम Username से Signup कर सकते हैं | लेकिन पूरी तरह से डिलीट हो जाने के बाद ही |
Instagram Account डिलीट ऐसे करें |
instagram id delete kaise kare
स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी भी ब्राउज़र में Delete Instagram लिखकर सर्च करें | सबसे पहला जो लिंक आएगा उस पर क्लिक करें | यहाँ से डायरेक्ट Delete Instagram पर क्लिक करके भी उस पेज पर जा सकते हैं |

स्टेप 2 – यहाँ आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं इनमें से आपको “Delete your Instagram account” के सामने दिए एरो पर टैप करें | और स्क्रॉल करते हुए नीचे की तरफ आयें |

स्टेप 3 – स्क्रॉल करते हुए जब आप नीचे की तरफ आयेंगे तो रास्ते में आपको Delete your account का लिंक मिलेगा इस पर क्लिक कर दें |

स्टेप 4 – अब आप Instagram के login पेज पर आ जायेंगे | अब यहाँ अपने instagram account का Id Password डालकर Login करें |

स्टेप 5 – जैसे ही आप अपने खाते को login कर लेते हैं, तब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज आता है | यहाँ पर आपको Instagram Account को डिलीट करने का रीज़न चुन लेना है | जैसे Created a second account मैंने चुना | Re–enter your password वाले बॉक्स में अपने खाते का पासवर्ड डालें |

स्टेप 6 – अब Delete के बटन पर क्लिक कर दें | जैसे ही आप डिलीट मारते हैं, आगे आपको Your account will be deleted on (महीने का नाम और साल) लिखा हुआ मिलेगा |

तो अभी आपका अकाउंट डिलीट नहीं हुआ है लेकिन आपने डिलीट कर देने की रिक्वेस्ट कर दी है | अब से ठीक 30 दिनों के बाद यह हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जायेगा | अगर इतने दिनों में आपका दीमाग बदल जाता है तो आप दुबारा login करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं | अगर डिलीट ही करना है तो 30 दिनों तक भी बिलकुल भी login करने की कोशिश न करें क्यूंकि अगर आप login कर देते हैं तो यह रिक्वेस्ट कैंसिल हो जाएगी | फिर दोबारा से आपको यही प्रोसेस करना पड़ेगा |
delete instagram account link- https://help.instagram.com/370452623149242
यहाँ मैं आपको इन्स्टाग्राम खाते को डिलीट करने की डायरेक्ट लिंक दे रहा हूँ, आप डायरेक्ट यहाँ से क्लिक करके डिलीट पेज पर जा सकते हैं | और उपर जैसा बताया गया सेम प्रोसेस को फॉलो करके डायरेक्ट यहीं से अपना खाता डिलीट भी कर सकते हैं |
नोट – आप Instagram अकाउंट डिलीट करने का प्रोसेस, सिर्फ ऊपर बताये गए तरीके को अपने फ़ोन के किसी ब्राउज़र से फॉलो कर सकते हैं | यह प्रक्रिया आप Instagram App आसानी से नहीं कर पायेंगे | ब्राउज़र में Delete Instagram लिखकर सर्च करने पर आपको डायरेक्ट डिलीट करने का लिंक मिल जाता है | जबकि अगर आप App में यह लिंक ढूंढने की कोशिश करते हैं, तो आपको इसे ढूंढने में बहुत समस्या होगी |
instagram account delete link से आप डायरेक्टली अपना खाता login करके डिलीट कर सकते हैं | बस आपको खाता डिलीट करने का रीज़न चुनना होता है और अपना पासवर्ड दर्ज करना होता है |
Also Read – Instagram followers कैसे बढ़ाएं ? फेक और रियल |2023|
Instagram को डिलीट करने और De-Activate करने में क्या अंतर है ?
देखिये अगर आप Instagram खाते को डिलीट करते हो, तो आपका अकाउंट डिलीट कर देने के 30 दिन बाद instagram के सर्वर से हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाता है | आपके अकाउंट में जो भी फोटोज या पोस्ट, वीडियोज होते हैं वो हमेशा के लिए डिलीट हो जाते हैं | एक बार Instagram अकाउंट डिलीट हो जाने के बाद आप कभी भी उसे रिकवर नहीं कर सकते है |
जबकि अगर आप Instagram अकाउंट को डीएक्टिवेट करते हैं, तो आपका अकाउंट सभी की नज़रों से छुप जाता है | आपके जितने पोस्ट लाइक्स कमेंट्स होते हैं वे सभी के सभी हाईड हो जाते हैं |
Instagram अकाउंट को De-Activate कैसे करें ?
यदि आप सिर्फ अपना instagram अकाउंट को कुछ टाइम के लिए सभी की नज़रों से छुपाना चाहते हैं, तो इसे डीएक्टिवेट करना एक सही विकल्प है | क्यूंकि डीएक्टिवेट कर देने से आपका खाता डिलीट नहीं होता बल्कि उसे आप कभी Re-Activate करके यूज़ कर सकते हैं |
नोट- आप अपने instagram सिर्फ ब्राउज़र के जरिये ही डीएक्टिवेट कर सकते हैं | यह प्रक्रिया App में संभव नहीं |
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में Instagram की वेबसाइट को ओपन करके अपना खाता Login कर लें |
- अब यहाँ से सबसे नीचे राईट साइड में प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करें | उसके बाद Edit Profile पर टैप करें |
- स्क्रॉल करते हुए नीचे की तरफ आयें, अब नीचे राईट साइड में Temporarily deactivate my account पर क्लिक करें |
- अब यहाँ से अकाउंट डीएक्टिवेट करने का कारन चुन लें और अपना पासवर्ड दर्ज करें |
- अब Temporarily deactivate my account पर क्लिक करें फिर Yes करें |
बस इतना करते ही आपका डीएक्टिवेट हो जाता है | अब जब कभी भी आपको इसे एक्टिवेट करना हो तो सिर्फ आपको अपना खाता login करना होगा | login करते ही आपका खाता Re-Activate हो जायेगा |
क्या होता है जब आप Instagram account को परमानेंटली डिलीट करने की रिक्वेस्ट करते हैं ?
इन्स्टाग्राम के अनुसार, जब आप इन्स्टाग्राम खाते को डिलीट करने की रिक्वेस्ट करते हैं उसके बाद यह होता है –
- 30 दिनों के बाद आपके खाते को डिलीट कर दिया जाता है | आपके अकाउंट में जो भी इनफार्मेशन होती है वो सब मिटा दी जाती है |
- 30 दिनों के बाद आप उसे रिकवर नहीं कर सकते हैं | आपका किसी भी तरह का डाटा जो उस खाते में होता है वो नहीं दिखता है |
- अकाउंट डिलीट करने की रिक्वेस्ट करने के दिन से आपकी प्रोफाइल, आपका username, आपकी पोस्ट आदि कुछ भी कोई भी instagram में नहीं देख सकता है |
- इन्स्टाग्राम के अनुसार, instagram अकाउंट डिलीट होने का प्रोसेस, डिलीट कर देने की रिक्वेस्ट के दिन से 90 दिनों तक चलता है | हालाँकि आपके पास उसे रिकवर करने का टाइम सिर्फ 30 दिनों का ही होता है |
Instagram खाते को डिलीट करने के बाद उसे रिकवर कैसे करें ?
अगर आपने जल्दबाजी में अपने खाते को डिलीट कर दिए हैं, तो 30 दिनों के अन्दर उसे Login करके रिकवर कर सकते हैं | रिकवर करने के लिए नीचे बताये गए तरीके को फॉलो करें –
- सबसे पहले Instagram App ओपन करें |
- अब login करने के लिए अपने उसी खाते का Id पासवर्ड डालने जिसे आपने डिलीट किया है |
- अब login पर क्लिक करें |
- आगे आपको Back to log in और keep Account का विकल्प मिलेगा इसमें से keep Account पर क्लिक करें | जैसे ही आप keep Account पर क्लिक करते हैं, आपका खाता रिकवर हो जाता है | अब आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं |
कुछ पूछे जाने वाले प्रश्न –
मैं अपना Instagram अकाउंट हमेशा के लिए कैसे डिलीट कर सकता हूँ ?
अपना इन्स्टाग्राम खाता डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको Delete your account वाले पेज पर जाना होगा | उसके बाद यहाँ खाता login करके, खाता डिलीट करने का कारन चुनना होगा फिर पासवर्ड डालेंगे और डिलीट के बटन पर क्लिक कर देंगे | एक बार डिलीट मार देने के बाद यह 30 दिनों के बाद instagram के सर्वर से हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जायेगा |
क्या instagram खाते को Instagram App से डिलीट कर सकते हैं ?
हाँ बिलकुल कर सकते हैं, लेकिन इसका प्रोसेस लम्बा है और हर बार समय समय पर instagram डिलीट करने का लिंक इधर उधर छुपाता रहता है | नीचे एक विडियो जिसमें App से डिलीट करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है उसे देखिये |
क्या instagram खाते को एक बार डिलीट करने के बाद उसे रिकवर किया जा सकता है ?
जी हाँ , बिलकुल लेकिन 30 दिनों से पहले पहले| जब आप Instagram अकाउंट को डिलीट मारते हैं उसके बाद 30 दिनों तक का आपको उसे रिकवर करने का टाइम मिल जाता है | इतने दिनों में अगर आपका माइंड बदलता है तो आप दोबारा से login करके उसे Re-Activate कर सकते हैं |
इस लेख में – आपने जाना कि कैसे आप कि कैसे आप अपने instagram खाते को डिलीट कर सकते हैं | साथ ही में आपने यह भी जाना कि कैसे आप अपने खाते को डीएक्टिवेट कर सकते हैं | उम्मीद है इस पोस्ट से आपको काफी हेल्पफुल जानकारी मिली होगी | यदि आपका किसी भी तरह का कोई सवाल है तो कमेंट जरूर करें | थैंक्स ||
Also Read – Instagram followers कैसे बढ़ाएं ? फेक और रियल |2023|
Story देखें |