i Phone क्या है इसके बारे में मुझे आपको बताने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये तो आप सभी को पता है कि i Phone एक बेहतरीन क्वालिटी का स्मार्ट फ़ोन है| विश्व भर में i Phone की लोकप्रियता और ज्यादा कीमत के कारन अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं| आज i Phone ने स्मार्ट फ़ोन की दुनियां में एक ख़ास पहचान बनाई है | i Phone क्या है इसके बारे में तो आप जरूर जानते हैं लेकिन क्या आपको इसकी खासियत और इसके फायदों के बारे में पता है जिसकी वजह से ये इतना महंगा होने की बावजूद भी लोग इसे किसी भी हालत में खरीदना चाहते हैं|
तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको i Phone से जुडी सभी जानकारी देने वाला हूँ जिसे जानने के बाद आप i Phone के दीवाने हो जायेंगे तो सबसे पहले हम जानेंगे कि i Phone क्या है?

i Phone क्या है ?
i Phone एप्पल कंपनी के द्वारा बनाया गया एक स्मार्ट फ़ोन है जिसे कंप्यूटर, I पोड, डिजिटल कैमरा,और सेलुलर फ़ोन की सारी खूबी को एक साथ जोड़कर बनाया गया है| i Phone IOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो दुसरे मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम से बिलकुल अलग है|
Apple कंपनी के मालिक स्टीवजोव्स ने अपना पहला i Phone जनवरी 2007 को सेंफ्रेसिस्को में रिलीज़ किया था| i Phone को लांच कर Apple कंपनी ने स्मार्ट फ़ोन की दुनियां में तहलका मचा कर रख दिया था, ये पहला ऐसा फ़ोन था जिसमें टच स्क्रीन इंटरफ़ेस की शुरुआत की गयी थी जो अपने आप में एक अजूबा था | उस वक्त स्टीवजोव्स का मानना था कि अपने वक्त से पांच साल आगे है|
यानिकी इसके फीचर्स बाकी के स्मार्ट फ़ोन की तुलना में काफी एडवांस थे इसके बाद से मोबाइल में टच स्क्रीन का आईडिया मार्केट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गया | Apple ने अपने पहले i Phone की रिलीज़ की शुरूआती पांच महीनों में 13 मिलियन फ़ोन मार्केट में बेचे थे इसकी संख्या बढ़कर 2010 में 17 मिलियन तक पहुँच गयी जिसका स्मार्ट फ़ोन की दुनिया में एक रिकॉर्ड बन गया था|
फिर साल 2011 में Apple ने एक घोसना की कि उन्होंने करीब 100 मिलियन i Phone की Selling कर ली है| i Phone के App स्टोर में 3.2 मिलियन App Available हैं जिसमें कुछ फ्री और कुछ पेड Apps हैं| Apple के Apps को दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाता है|
i Phone एक स्मार्ट फ़ोन है लेकिन इसको कंप्यूटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि कंप्यूटर के सभी फीचर्स को इस फ़ोन में डालकर बनाया गया है| इस फ़ोन में इन्टरनेट सबसे तेज प्रवेश करता है जिसकी मदद से आप इन्टरनेट पर होने वाले सभी काम तेजी से कर पाएंगे|
i Phone की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस फ़ोन को कोई भी हैक नहीं कर सकता| एंड्राइड, और विंडोज के मुकाबले i Phone ज्यादा सुरक्षित है क्योंकि Apple के सभी devices में सिक्यूरिटी पर ख़ास ख्याल दिया जाता है इसका सीधा कारण ये है कि Apple I Phone की devices में किसी भी App को अपने आप रन करने की अनुमति नहीं देता है इससे वायरस का डिवाइस में आना नामुमकिन हो जाता है और सारे पर्सनल डेटा सुरक्षित रहते हैं|
Apple नियमित रूप से अपने i Phone मोडल्स रिलीज़ करता रहता है| हर मोडल के साथ आपको नए फीचर्स नए डिजाईन और नए लुक्स देखने को मिलेंगे| अभी तक I phone के करीब 21 मोडल मार्केट में आ चुके हैं और हर मोडल्स की रकम की शुरुआत 40 हजार या 50 हजार से शुरू होती है| एक नए मोडल के लांच होते ही पुराने मोडल के प्राइस को कम किया जाता है|
अब तक के I फ़ोन मोडल्स के नाम –
- i Phone 2G
- i Phone 3G
- i Phone 3GS
- i Phone 4
- i Phone 4S
- i Phone 5C
- i Phone 6
- i Phone 6 Plus
- i Phone 6S
- i Phone 6S Plus
- i Phone SE
- i Phone 7
- i Phone 7 Plus
- i Phone 8
- i Phone 8 Plus
- i Phone X
- i Phone XR
- i Phone XS
- i Phone XS Max
और दोस्तों अब जानेगे की i Phone की क्या खासियत है और इसके क्या फायदे हैं?
I Phone की खासियत और इसके फायदे |
- 1- Apple एक ऐसी अकेली कंपनी है जो i Phone बनाती है और उसके साथ चलने वाले वो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को ही खुद ही डिजाईन करती है इसकी वजह से i Phone के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर इसका पूरा कण्ट्रोल रहता है| यही कारण है कि i Phone की क्वालिटी बनावट तथा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की क्षमता काफी अछि होती है|
- 2- दूसरी devices में आपको ओवरहीटिंग, हैंगिंग की समस्या आपको आसानी से देखने को मिल जाती है लेकिन i Phone में ये समस्या बहुत ही कम होती है I ज्यादा स्मूथ होते हैं और बहुत ही कम हैंग होते हैं इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को इस तरह से तैयार किया जाता है कि वो एक साथ मिलकर बेहतर परफॉरमेंस दे सके|
- 3- i Phone में बहुत ही बेहतर CPU और GPU होता है जिससे इसकी परफॉरमेंस और ऑप्टिमाइजेशन बढ़ जाती है| CPU और GPU बढ़िया होने की वजह से इसमें Apps और Games भी बहुत स्मूथ चलते हैं|
- 4- i Phone IOS ऑपरेटिंग सिस्टम पे रन करता है जो दुसरे ऑपरेटिंग सिस्टम से बेहतर होता है| I फ़ोन हर साल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में नए नए फीचर्स देकर उसको अपडेट करता रहता है| जब भी Apple कंपनी i Phone कंपनी के लिए नए वर्शन को लांच करती है उसी दिन Apple के i Phone devices में सॉफ्टवेयर अपडेट पहुँच जाते हैं चाहे वो मोडल नया हो या पुराना सभी में नए वर्शन का ऑपरेटिंग सिस्टम काम करने लग जाता है|
- 5- Apple के सभी devices बहुत ही मजबूत होते हैं और उनकी कारक क्षमता जबरदस्त होती है| i Phone का ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत ही ज्यादा मजबूत होता है जिसमें इसकी खामियां और दुर्घटनाये बहुत कम देखने को मिलती हैं |
- 6- i Phone की बैटरी लाइफ सबसे बेहतर होती है, i Phone के पुराने मोडल से उसमें बैटरी को रोज चार्ज करना जरूरी होता था अब i Phone की बैटरी की क्षमता कई गुना बढ़ गयी है जिसे बिना चार्ज के 2 से 3 दिन तक भी चलाया जा सकता है|
- 7
- 7- i Phone को एप्पल के बनाये गए दुसरे Devices जैसे Mac, I Pad, I Pod से भी बहुत आसानी से जोड़ा जा सकता है| अगर i Phone और मैक बुक ऑपरेटिंग सिस्टम के लास्ट वर्शन पर रन कर रही है तो आप जो काम I फ़ोन पे अपने घर में कर रहे हैं वो आप अपने ऑफिस के मैक कंप्यूटर पर आसानी से प्राप्त कर पर्योग कर सकते हैं|
- 8- i Phone की कैमरा क्वालिटी सबसे बेस्ट है इस फ़ोन के द्वारा ली गयी पिक्चर की क्वालिटी DSLR कैमरे से ली गयी पिक्चर क्वालिटी के बराबर है| बेहतरीन कैमरा क्वालिटी होने की वजह से i Phone इतना महंगा होता है क्योंकि एप्पल कंपनी अपने फीचर्स की बजाय क्वालिटी पर ध्यान देता है|
- 9- i Phone का यूज़ इंटरफ़ेस बहुत ही अच्छा होता है और सिंपल भी होता है जिसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है लेकिन हम अपने अनुसार I फोन को customize नहीं कर सकते जैसा कि हम दुसरे फोन में कर सकते हैं|
i Phone की कस्टमर सर्विस भी बहुत अछि है हम जब भी कोई नया फ़ोन लेते हैं तो शुरू शुरू में वो काफी स्मूथ और अच्छा चलता है लेकिन समय के साथ फ़ोन के कार्य करने की गति में कमी आने लगती है जैसे जैसे फ़ोन पुराना होने लगता है उसमें काफी सारी दिक्कते आनी शुरू हो जाती हैं| फ़ोन को रिपेयर कराने के लिए हम कस्टमर सर्विस सेण्टर के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पाता है| अगर i Phone के साथ ऐसी कोई स्तिथि बनती है तो Apple की ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको ऐसे बहुत से आर्टिकल्स मिल जायेंगे जिनमें आपको अपने I फ़ोन में होने वाले दिक्कतों का समाधान मिल सकता है और अगर आपको फिर भी न मिल पाए तो कस्टमर केयर से आप बात करके अपना फ़ोन रिपेयर भी करवा सकते हैं| इसकी एक और अछि बात है कि अगर आपका फ़ोन रिपेयर नहीं हो पाता है तो Apple कंपनी आपको उस फ़ोन के बदले नया फ़ोन दे देती है जोकि दुसरे मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर ये सुविधा बिलकुल भी नहीं होती है|
i Phone और Android Phone में अंतर |
दोस्तों एक एंड्राइड फ़ोन और i Phone में बहुत अंतर होता है | नीचे इन दोनों में क्या अंतर होता है के बारे में बताया गया है |
- 1- एंड्राइड मोबाइल गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड पर चलते हैं जबकि i Phone IOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है |
- 2- i Phone जल्दी ओवरहीट और हैंग नहीं करता जबकि एंड्राइड फ़ोन बहुद जल्दी हैंग और ओवरहीटिंग करने लगता है |
- 3- i Phone का कैमरा बिलकुल DSLR के समान चलता है जबकि एंड्राइड मोबाइल का कैमरा इतना अच्छा नहीं होता है |
- 4- Apple कंपनी i Phone के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर खुद बनाकर लगाती है जबकि एंड्राइड फोन में लगने वाले सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अलग अलग कंपनी के होते हैं|
- 5- i Phone एक बहुत ही सिक्योर फ़ोन है इसे कोई भी हैक नहीं कर सकता है जबकि एंड्राइड फ़ोन को बहुत आसानी से हैक किया जा सकता है|
- 6- एंड्राइड मोबाइल आपको बहुत कम पैसों में भी मिल जाते हैं जबकि i Phone बहुत महंगे होते हैं इनकी शुरुआत ही 40 हजार और 50 हजार से शुरू होती है|
- 7- पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोग एंड्राइड फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह सस्ता होता है और इसे बहुत सारी कंपनियां बनाती हैं जबकि i Phone का इस्तेमाल बहुत कम लोग कर रहे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से लोग इसे खरीद नहीं पाते और इसके अलावा इसे सिर्फ Apple कंपनी ही बनाती है|
आइये जानते हैं कुछ I फ़ोन की कीमत और उनके फीचर्स के बारे में |
Apple i Phone 13 Pro Max – कीमत और फीचर्स |
i Phone 13 Pro Max यह फ़ोन ग्रेफाईट, गोल्ड , सिल्वर , ब्लू कलर में उपलब्ध है और इसकी कीमत 1,19,000 रूपए से शुरू होती है |
इसमें 6.1 इंच OLED डिस्प्ले है जिसका Resolution 2532 x 1170 पिक्सेल है| इसमें रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है| एप्पल i Phone Pro Max में कंपनी का हेक्सा कोर Apple A 15 Bionic प्रोसेसर है | इस प्रोसेसर के साथ फ़ोन में एक साथ मल्टिपल Apps इस्तेमाल करना, वेब ब्राउज़िंग और हैवी ग्राफ़िक्स को बिना किसी दिक्कत के खेला जा सकता है|
Apple I Phone 11 – कीमत और फीचर्स |
i Phone 11 एप्पल कंपनी का बेस्ट सेलिंग फ़ोन है और यह 49,999 रूपए की शरुआती कीमत पर उपलब्ध है| यह कलर में हरा ,लाल ,काले, और सफ़ेद और पीले रंग में आता है| यह बहुत हल्का भी है इसका वजन करीब 194 ग्राम है|
Apple i Phone 11 में 4 GB Ram और 64 GB Rom होती है इसके अलावा इसके 2 और मोडल हैं यह सबसे पहला है| इसकी स्क्रीन की बात करें तो इसकी स्क्रीन 6.1 इंच है| इस फ़ोन का बैटरी पॉवर 3110mAh है और बैटरी को निकाला नहीं जा सकता है| अगर चार्जर की बात करें तो चार्जर 18 वाट का मिलता है जोकि बहुत फ़ास्ट चार्जिंग करता है|
अब बात आती है इस फ़ोन के कैमरे की तो कैमरे में रियर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है ताकि इससे बेहतरीन फोटोज खीजे जा सकें और बढ़िया Videos बनाये जा सकें| इसमें बैक और फ्रंट दोनों 12 12 मेगापिक्सेल के कैमरे दिए हुए हैं|
Apple I Phone 12 –
कीमत और फीचर्स |
Apple i Phone 12 इंडिया में बिकने वाला सबसे पोपुलर स्मार्ट फ़ोन है इसकी कीमत अभी के टाइम पे 60,000 की है| यह नीले कलर और लाल, काले ,हरे ,सफ़ेद और पर्पल कलर में आता है| यह सीरीज 4 अलग अलग वेरिएंट में आती है जैसे पहला है 64 GB रोम वाला और दूसरा है 128 GB रोम वाला, तीसरा है 256 GB रोम वाला और 4 है 512 GB रोम वाला |
इनमें से हम 128 GB रोम वाले की बात कर रहे हैं, यह 60 हजार रूपए तक का है इसकी कीमत 50 हजार से 60 हजार के बीच में उपर नीचे होती रहती है| बात करे अगर कैमरे की टी इसका बैक और फ्रंट दोनों कैमरे 12 Mp 12 Mp के हैं और इसका डिस्प्ले 6.1 इंच का है|
इस लेख में आपने क्या सीखा –
इस लेख में आपने सीखा कि i Phone क्या होता है ? और यह इतना महंगा क्यों होता है इसके साथ ही आपने जाना कि I i Phone के क्या क्या फायदे होते हैं इसकी खासियत क्या होती है जिसकी वजह से यह महंगा होता है| उम्मीद है इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी और इस लेख से आपको बहुत कुछ नालेज मिल गया होगा, अगर आप इस पोस्ट में दी गयी जानकारी से संतुष्ट हैं तो इसे आगे अपने दोस्तों में भी जरूर शेयर करें|
PDF कैसे बनाते हैं? मोबाइल और लैपटॉप में PDF फाइल कैसे बनाते हैं?
पुराना स्मार्ट फ़ोन खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान
खोया हुआ मोबाइल कैसे ढूंढें ? पूरी जानकारी हिंदी में।
User Id क्या है ? [2023] User Id का मतलब क्या होता है ?
रैम (Ram) क्या है ? [2023] रैम कैसे काम करती है?
Central Processing Unit (CPU) क्या है ? GPU क्या है ? इन दोनों के काम |