kyc form कैसे भरते हैं? kyc form kaise bhare |

इस लेख में आपको सभी अलग अलग बैंकों के kyc फॉर्म को भरने के तरीके के बारे में बताया जायेगा, अगर आप SBI, PNB, IDIB, BOB, BOI इनमें से किसी भी बैंक का kyc फॉर्म भरना नहीं जानते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में आपको इन पांच अलग अलग बैंकों के kyc फॉर्म को भरने के तरीके के बारे में बताया जायेगा |

दोस्तों अब सभी बैंकों में kyc करवाना बहुत जरूरी हो गया है इसलिए सभी बैंक अपने खाताधारकों सेउनकी kyc करवाते हैं ताकि खाताधारक और बैंक के बीच का जाना पहचाना रिश्ता मजबूत हो सके | एक बार आपकी जब kyc हो जाती है तो आपके बैंक के द्वारा दी जाने वाली सर्विस सुचारू रूप से चालू रहती है और अगर आप kyc नहीं करवाते हैं तो बैंक आपके खाते को निष्क्रिय कर सकता है या आपके बैंक अकाउंट को होल्ड कर सकता है इसलिए kyc करवा लेना जरूरी है |

kyc हो जाने से आपको भी फायदा होता है इससे खाते में कोई भी जालसाजी या कोई गड़बड़ी नहीं की जा सकती है, क्योंकि kyc करवाते समय कस्टमर को अपनी बहुत सी जानकारी देनी होती है उसी जानकारी के बेस पर बैंक सिर्फ सही खाताधारक को अपनी सर्विसेज दे पाता है|

जब आप किसी बैंक में अपना kyc करवाना चाहेंगे तो उसके लिए सबसे पहले आपको बैंक से एक Kyc फॉर्म को लेना होगा उसके बाद उसे सही सही भरकर उसके साथ में Kyc डॉक्यूमेंट जैसे पैन कार्ड , आधार कार्ड ये सब लगाकर जमा करना होगा उसके बाद आपकी kyc दो से तीन दिन में कम्पलीट हो जाएगी |

अब बात आती है कि kyc फॉर्म को भरा कैसे जाता है? और kyc फॉर्म में हमे कहाँ पर क्या क्या लिखना होगा ताकि हमारा kyc कर दिया जाए| दोस्तों kyc फॉर्म को सही सही भरना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आप सही सही भरकर जमा नहीं करेंगे तो या तो बैंक कर्मचारी उस फॉर्म को लेगा नहीं या ले भी लेगा तो बाद में फॉर्म को गलत भरा होने की वजह से वो Kyc को पूरा नहीं करेगा जिससे आपको दोबारा kyc फॉर्म भरकर जमा करना पड़ेगा |

लेकिन आप बिलकुल निश्चिंत रहिये क्योंकि यहाँ आपको 5 अलग अलग बैंकों के kyc फॉर्म को भरने का पूरा प्रोसेस बताया जायेगा, इसकी सारी जानकारी आपको आगे मिलेगी, आप अपने बैंक के हिसाब से अपने बैंक का kyc फॉर्म को भरने का प्रोसेस पढ़ लीजियेगा |

सभी बैंकों के kyc फॉर्म में ये चीजें भरी जाती हैं|

आपका चाहे जो भी बैंक हो लगभग सभी बैंकों के kyc form में आइडेंटिटी डिटेल्स और एड्रेस डिटेल्स और उसके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली जाती है, इसके अलावा आपको kyc फॉर्म में अपने खाते से सम्बंधित जानकारियाँ भी भरनी पड़ती हैं|

आइडेंटिटी डिटेल्स मतलब खाताधारक की पहचान की जानकारी , जैसे उसका नाम, उसके पिता का नाम , उसका जेंडर आदि ऐसी कई जाकारियां लिखनी होती हैं, और इसका एक id प्रूफ भी देना पड़ता है जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड |

एड्रेस डिटेल्स मतलब आपके पते की जानकारी, आप कहा रहते हैं इसकी जानकारी लिखनी होती है, एड्रेस डिटेल्स में आपको करंट और परमानेंट एड्रेस भरना होता है अगर आपका करंट एड्रेस ही परमानेंट है तो आपको परमानेंट एड्रेस में कुछ भी नहीं भरना है| और इसका आपको एड्रेस प्रूफ भी देना पड़ता है जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड|

व्यावसायिक डिटेल्स – मतलब आप क्या करते हैं उसकी जानकारी , आप कितना कमाते हैं आदि इस प्रकार की जानकारी लिखनी होती है और इसका कोई प्रूफ देने की जरूरत नहीं |

दोस्तों इसके अलावा आपको kyc form में कांटेक्ट डिटेल्स भी देनी भरनी होती है जैसे फ़ोन नंबर और ईमेल Id| ये फ़ोन नंबर और ईमेल Id आपके खाते से लिंक कर दी जाती है|

 डायरेक्ट जम्प करें  👇

State Bank Of India

Punjab National Bank

Indian Bank

Bank of Baroda

Bank of India

kyc form के साथ लगते हैं ये डाक्यूमेंट्स |

केवल kyc फॉर्म में दी गयी जानकारी से kyc नहीं होती है kyc फॉर्म के साथ में आपको Id proof और एड्रेस प्रूफ भी देना पड़ता है इसके साथ आपका एक फोटो भी लगता है | Id proof में आप अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड लगा सकते हैं इसके अलावा एड्रेस प्रूफ में भी आप आधार कार्ड या पैन कार्ड लगा सकते हैं|

कुल मिलाकर आपको kyc करवाने के लिए सिर्फ एक डॉक्यूमेंट लगाना पड़ता है और वो है आधार कार्ड और ये सभी के पास तो होता ही है, आधार कार्ड ही Id प्रूफ होता है इसके साथ यह एड्रेस प्रूफ भी होता है| लेकिन पैन कार्ड भी सेम ही है|

नीचे कुछ पांच बैंकों के नाम दिए गए हैं इनमें से आपका जो भी बैंक है उस बैंक के नाम पर क्लिक कीजिये आप डायरेक्ट उस भाग पर पहुँच जायेंगे जहाँ उस बैंक kyc फॉर्म को भरने का तरीका बताया गया होगा |

     

SBI Kyc Form भरने का तरीका  |  

सबसे पहले आपको अपने बैंक से sbi का kyc फॉर्म ले लेना है |sbi kyc form को आप काले या नीले पेन से भर सकते हैं| नीचे लाल कलर में लिखे हुए टेक्स्ट वो सभी विकल्प हैं जो फॉर्म में दिए होते हैं और उन विकल्पों में क्या लिखा जायेगा वो हर विकल्प के सामने बताया गया है अगर आपके पास kyc है तो यहाँ बताये गए प्रोसेस को पढ़ते हुए अपने फॉर्म को भरते जाइये | 

 

 Name – यहाँ पे खाताधारक का नाम लिखा जायेगा जैसा बैंक खाते में है वैसा पूरा नाम लिख दें |

 Male – मेल(पुरुष) हैं तो मेल के बॉक्स में टिक लगायें और अगर फीमेल(महिला) हैं तो फीमेल के बॉक्स में टिक लगा दें |

 Address for Correspondence – यहाँ आपको अपना पूरा पता लिखना है जैसे गाँव का नाम या शहर है तो शहर का नाम और जो उसका पोस्ट लगता है वो सही सही लिख देना है | आपका पूरा एड्रेस आपके आधार कार्ड में भी लिखा होता है आप अपने आधार में भी देखकर अपना एड्रेस भर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे यहाँ आपको इंग्लिश के कैपिटल लेटर में ही सब कुछ भरना है|

 Town/city – आपका जो भी क़स्बा या शहर है उसका नाम लिखना है | अगर आप गाँव से हैं तो आप अपने नजदीकी कसबे या शहर का नाम लिख सकते हैं| 

 State – अपने राज्य का नाम लिख दें |

 Pin – इसमें आपको अपना पिन कोड लिख देना है, आपका पिन कोड आपके आधार कार्ड पर भी लिखा होता है |

Telephone – अगर आपके पास कोई टेलीफोन नंबर है तो लिख दें अन्यथा इसे खाली ही छोड़ दें |

Mobile Phone Number – इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर लिख देना है |

 e-mail – अगर आपके पास कोई ईमेल id है तो यहाँ पर अपनी ईमेल Id जरूर लिख दें और अगर नहीं है तो इसे खाली छोड़ दें |

Fax – इसे खाली छोड़ सकते हैं |

My Account/s on which I require ATM services :

Primary Account – अगर आपका Saving Account है तो Saving के box में टिक लगा देना है और अगर आपका करंट अकाउंट है तो करंट के बॉक्स में टिक लगा देना है | अधिकतर लोगो के पास सेविंग अकाउंट ही होते हैं|

Secondary Account – अगर आपके पास कोई दूसरा भी खाता है तो उसकी डिटेल्स भी देनी पड़ेगी अगर दूसरा नहीं है तो इसे खाली ही छोड़ दें |केवल उपर वाला ही भरें |

Branch – इसमें आपको अपनी शाखा का नाम लिख देना है|

Saving A/c No – अगर आपका सेविंग अकाउंट है तो उसकी खाता संख्या इसके सामने वाले बोक्सेक्स में लिख दें |

Current A/c No – अगर आपका करंट अकाउंट है तो करंट अकाउंट की खाता संख्या इसके सामने वाले बोक्सेक्स में लिखनी है और अगर करंट नहीं सेविंग अकाउंट है तो इसे खाली ही छोड़ दें सिर्फ उपर वाला ही भरें |

Declaration – इसे केवल आपको पढना है|

Applicant’s Signature – इसमें खाताधारक के सिग्नेचर होंगे तो अगर आप ही खाताधारक हैं तो अपने सिग्नेचर यहाँ पर कर दें |

Office use Only – यह आपको नहीं भरना है क्योंकि यह बैंक में भरा जायेगा |

अब आपका ये Kyc फॉर्म भर चूका है अब इसके साथ अपना आधार आधार कार्ड लगाकर और फॉर्म में एक अपना फोटो लगाकर उस पर सिग्नेचर करके इस फॉर्म को बैंक में जमा कर देना है | फोटो पर सिग्नेचर इस हिसाब से करना है ताकि सिग्नेचर का आधा भाग फोटो पर रहे और आधा भाग फॉर्म पर रहे |

जब आप ये फॉर्म को जमा कर देंगे 2 से तीन दिनों में आपका kyc कम्पलीट कर दिया जायेगा| 

Punjab National Bank Kyc Form भरने का तरीका |  

 

 Branch : इसमें आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम लिख देना है आपकी ब्रांच का नाम आपकी पासबुक पर भी लिखा होता है|

Customer ID – इसमें आपको अपनी कस्टमर Id लिख देनी है , आपकी कस्टमर id आपकी बैंक पासबुक पर लिखी हुई होती है|

Name of a/c Holder – इसमें खाताधारक का नाम लिखा जायेगा |

S/O W/O/C/O – इसमें आपको अपने पिता या पति का नाम लिख देना है अगर पिता का नाम लिखते हैं तो S/O पर टिक लगा दें और अगर पति का नाम लिखते हैं तो W/O पर टिक लगा दें|

A/C Number – इसमें खाताधाराक की खाता शंख्या लिख दें |

Affix Photo Here – यहाँ पर फोटो लगाना होगा |

Signatures – फोटो के आजू वाजू वाले खली बोक्सेक्स में खाताधारक के सिग्नेचर होंगे तो सिग्नेचर कर दीजिये |

Father Name :- यहाँ पिता का नाम लिखना होगा |

Mother Name:- यहाँ माता का नाम लिखा जायेगा |

Martial Status – अगर आप शादी शुदा हैं तो Married के पास वाले बॉक्स में टिक लगा दीजिये और अगर शादी नहीं हुई है तो Unmarried वाले बॉक्स में टिक लगा दीजिये |

Spouse name : अगर आपने उपर married के विकल्प को टिक किया है तो यहाँ पर आपको पति/पत्नी का नाम लिखना होगा और अगर Unmarried टिक किया है तो यहाँ पर कुछ भी नहीं लिखना होगा|

Place and city of Birth – आपका जन्म कहाँ हुआ था उस जगह का नाम यहाँ पर आपको लिख देना है |

Gender : – Male(पुरुष) हैं तो मेल के बॉक्स में टिक लगायें और अगर Female(महिला) हैं तो फीमेल के बॉक्स में टिक लगा दें |

DOB: – इसमें आपको डेट लिख देनी है, ध्यान रहे जिस दिन आप इस फॉर्म को जमा करेंगे सिर्फ उसी दिन की ही डेट लिख देनी है|

Profession/Occupation :- इसमें आपको अपना काम लिखना है आप क्या करते हैं अगर आप एक STUDENT हैं तो STUDENT लिख दें और अगर आप LABOUR हैं तो LABOUR लिख दें| अगर कोई Job है तो उस Job का नाम लिख दें|

Total Annual Income:- इसमें आपको अपनी साल की इनकम लिख देनी है जैसे अगर आप साल में 72000 कमाते हैं तो 72000 लिख दें या जितना भी ज्यादा या कम कमाते हैं उस हिसाब से आप याना पर लिख सकते हैं |

Address:- यहाँ पर आपको अपना पूरा एड्रेस लिख देना है जैसे गाँव का नाम उसका पोस्ट थाना, जिला  आदि लिखना होगा |

Pin – आपका जो भी Pin Code लगता है वो यहाँ पर आपको लिख देना है |

Correspondence Address(if different from above): अगर आपका परमानेंट एड्रेस कुछ और है तो उस एड्रेस की डिटेल्स यहाँ पर लिखनी है और अगर आपका करंट और परमानेंट एड्रेस एक ही है तो यहाँ पर आपको ‘SAME AS ABOVE ‘लिख देना है|

Mobile Number – यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना है|

Email Id – अगर आपके पास ईमेल Id है तो यहाँ  ईमेल Id भी लिख दें और अगर नहीं है तो इसे खाली भी छोड़ सकते हैं|

Aadhaar No.- यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर लिखना होगा |

PAN No./Form 60 – यहाँ पर आपको अपना पैन कार्ड का नंबर लिख देना है और अगर पैन कार्ड नहीं है तो form 60 भरना होग|

Any other Id/Address Proof – यह विकल्प जरूरी नहीं है इसे आप खाली भी छोड़ सकते हैं|

Address Proof – इसमें आपको उस Address proof डॉक्यूमेंट का नाम लिखना जो आप एड्रेस प्रूफ के लिए देंगे, एड्रेस प्रूफ में आप आधार कार्ड दे सकते हैं और इसके सामने आप आधार कार्ड लिख दीजिये |

Id Proof – Id Proof में आप कौन सा डॉक्यूमेंट kyc फॉर्म में लगायेंगे उसका नाम यहाँ पर आपको लिख देना है, Id proof में भी आप आधार कार्ड लगा सकते हैं और यहाँ यहाँ पर आधार कार्ड ही लिख दीजिये |

Date – सबसे नीचे date के विकल्प है इसमें डेट लिख दें|

Account holder signature- इस बॉक्स में अपने सिग्नेचर कर दें | अपने सिग्नेचर से मतलब खाताधारक के सिग्नेचर |

बस अब आपका Pnb का Kyc फॉर्म पूरा भर चूका है अब आप इसको एक बार सही से चेक कर लीजिये उसके बाद इसके साथ अपना आधार कार्ड लगाकर बैंक में जमा कर दीजिये | 

 

Bank of India का Kyc form भरने का तरीका |  

Date – इसमें आपको डेट लिख देनी है जिस दिन आप इस फॉर्म को जमा करेंगे उस दिन की डेट यहाँ पर लिख देनी है |

Name of Branch – यहाँ परआपको अपनी शाखा का नाम लिख देना है |

Account Number – यहाँ आपको अपना खाता संख्या लिख देना है |

Customer Id – इसमें आपको अपनी कस्टमर Id लिखनी होगी, कस्टमर Id आपकी बैंक पासबुक पर लिखी होती है |

Name of the customer – यहाँ अपना (खाताधारक का नाम ) लिखना है |

a.there is no change in my addressअगर आप एड्रेस में कोई बदलाव नहीं करवाना चाहते हैं तो इसे टिक करेंगे |

b. I wish to change my address/contact details as below – अगर आप एड्रेस में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं तो इसे टिक करेंगे नहीं तो आप केवल उपर वाला ही टिक करेंगे |

Address – यहाँ पर आपको अपना पूरा एड्रेस लिख देना है  जैसे गाँव का नाम उसका पोस्ट जो लगता उसका नाम थाना जिला अदि |

Mobile No/Phone no – यहाँ पर मोबाइल नंबर लिखना होगा |

Email ID – अगर आपके पास कोई ईमेल Id है तो यहाँ पर ईमेल Id को लिख दें अगर नहीं है तो इसे खाली भी छोड़ सकते हैं |

Identity proof – इसके सामने अपने Id proof का नाम लिखना है जैसे अगर आप Id प्रूफ में अपना आधार कार्ड दे रहे हैं तो आधार कार्ड लिख देना है और अगर पैन कार्ड दे रहे हैं तो पैन कार्ड लिख देना है और उसके आगे वाले बॉक्स में उस Id proof कानंबर लिख देना है |

Residence Proof – इसके सामने अपना एड्रेस प्रूफ का नाम लिखना होगा | एड्रेस प्रूफ में अगर आप आधार कार्ड दे रहे हैं तो उसका नाम लिख देंगे |

Date – अब यहाँ पर आपको डेट लिखनी है जिस दिन आप ये फॉर्म को जमा करेंगे उस दिन की डेट यहाँ पर आपको लिख देना है |

(Signature of customer) – यहाँ पर आपको signature कर देने हैं |

FOR OFFICE USE ONLY – ये सब कुछ बैंक वाले भरेंगे यहाँ पर आपको अब कुछ भी नहीं लिखना है |

बस अब आपका  BOI का kyc फॉर्म भर चूका है अब आपको इस फॉर्म में एक फोटो लगा देनी है फोटो को फोटो फ्रेम में लगा दें | अब इसमें आपको अपना Id proof और Address Proof अटैच करके इसे बैंक में जमा कर सकते हैं | Id और Address Proof में आप आधार कार्ड दे सकते हैं |

BOB का Kyc Form भरने का तरीका|

 

Customer ID- इसमें आपको अपने बैंक खाते की कस्टमर id लिखनी होगी , आपकी कस्टमर ID आपकी बैंक पासबुक पर लिखी हुई होती है |

Account Name – यहाँ पर आपको अपने बैंक खाते की संख्या लिख देनी है |

Customer Name – यहाँ पर आपको अपना नाम लिखना होगा , first Name में शुरू का पहला नाम लिखें और Last Name में आखिरी नाम लिखें जैसे अगर नाम है राहुल कुमार  तो पहला नाम राहुल होगा और आखिरी  नाम कुमार होगा | तो इस तरह आपको इंग्लिश के कैपिटल लेटर में बॉक्स के अन्दर एक एक अक्षर लिखकर लिख देना है |

Pan Number – यहाँ पर आपको अपना pan number लिख देना है |

Form 60 – अगर आप पैन कार्ड नंबर नहीं देते हैं तो form 60 भरना होगा और अगर पैन कार्ड नंबर दे देते हैं तो इस विकल्प में आपको कुछ भी लिखने की जरूरत नहीं है |

Do you wish to update aadhaar number in the bank – यहाँ आधार कार्ड अपडेट करने के लिए पूछ रहा है तो इसे Yes कर देना है  और आगे Adhaar Number के बॉक्स में आधार नंबर लिख देना है |

Do you wish to link your aadhaar number to your primary Account  – इसे भी Yes कर दें  और आगे वाले बोक्सेक्स  में अकाउंट संख्या लिख दें |

Occupation & income – यहाँ से अब आपको अपने काम और इनकम के बारे में बताना होगा तो नीचे आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे तो इनमें से आप जो भी काम करते हैं तो उस विकल्प के सामने टिक कर दीजिये और आपकी साल की जो भी इनकम हो जाती उतनी इनकम वाले विकल्प के दिए गए सामने वाले बॉक्स में टिक लगा सकते हैं |

There is no change in my mailing/ permanent address/ Contact Number – यहाँ पर यह पूछा जा रहा है कि क्या आप अपने परमानेंट एड्रेस में और कांटेक्ट नंबर में कोई बदलाव कराना चाहते हैं ? अगर अगर कराना चाहते हैं तो इसके पीछे दिए गए बॉक्स में टिक लगा देंगे |

 I wish to change my mailing/ permanent address/ contact details as below – अगर आप एड्रेस और कांटेक्ट डिटेल में  बदलाव कराना चाहते हैं तो इसमें टिक लगा देंगे | और जो एड्रेस और कांटेक्ट डिटेल्स अपडेट कराना चाहेंगे वो एड्रेस और कांटेक्ट डिटेल्स सभी नीचे डालेंगे , आगे मैं बता रहा हूँ कि किस विकल्प में क्या क्या लिखा जायेगा |

Flat no /  
Bldg N
ame – यहाँ पर फ्लैट का नाम या बिल्डिंग नाम लिखना होगा अगर फ्लैट या बिल्डिंग कोई नाम नहीं है तो इसे खाली छोड़ दें |

Road Name – आपका गाँव या शहर सड़क के किनारे पड़ता है उस सड़क का नाम लिखना होगा |

Landmark – आपके घर के नजदीक सबसे प्रसिद्द जगह कौन सी है उसका नाम लिखना है , अगर कोई नहीं है या पता नहीं है तो खली छोड़ दें |

City – अपने गाँव या शहर का नाम लिखें |

State – यहाँ पर अपने राज्य का नाम लिखें |

Pin – यहाँ अपनापिन कोड लिखें |

Country -यहाँ पर अपने देश का नाम लिखें |

Email Id – अगर कोई ईमेल Id है तो ईमेल Id लिखें अगर नहीं है तो इसे खाली ही छोड़ दें |

Mobile Number – यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर लिख दें |

Permanent Address –अगर आपका परमानेंट एड्रेस कुछ और है तो उस एड्रेस की डिटेल्स यहाँ पर लिखनी होगी लेकिन अगर सेम एड्रेस हैं तो इसे आप खाली ही छोड़ दीजिये | 

Declaration – इसे पढ़ें |

Address Proof – यहाँ पर आप जो भी एड्रेस प्रूफ दे रहे हैं उस एड्रेस प्रूफ का नाम यहाँ पर लिख देना है जैसे अगर आप आधार कार्ड एड्रेस प्रूफ में दे रहे हैं तोआधार कार्ड लिख देंगे |

Identity Proof – यहाँ पर आप जो भी एड्रेस प्रूफ दे रहे हैं उस एड्रेस प्रूफ का नाम यहाँ पर लिख देना है जैसे अगर आप आधार कार्ड Identity Proof में दे रहे हैं तो आधार कार्ड लिख देंगे |

Signature of Account Holder – यहाँ पर अपने ब्लैक पेन से सिग्नेचर कर दें |

Please Affix recent photo – यहाँ पर अपना एक पासपोर्ट साइज़ का फोटो लगा दें और फोटो के निचले भाग में अपने सिग्नेचर कर दें |

For office use only – यहाँ आपको कुछ भी नहीं भरना है क्योंकि ये सारा काम बैंक वालों का है |

बस अब आपका BOB kyc form भर चूका है अब इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करके बैंक में इसे जमा कर दें दो से तीन में आपकी Kyc कम्पलीट हो

 

 Indian Bank का Kyc फॉर्म भरने का तरीका |   

For Office Use Only – यहाँ आपको कुछ भी नहीं लिखना है ये भाग बैंक वालों के लिए यहाँ बैंक कर्मचारी जानकारियां भरेंगे |

Personal details यहाँ से आपको भरना शरू करना है | 

Name – यहाँ अपना नाम लिखें जैसा आपके आधार कार्ड में है | first name में शरू का नाम लिखें  और Last Name में अंत का नाम लिखें जैसे अगर आपका नाम अमित कुमार है तो पहला नाम अमित होगा और अंत का नाम कुमार होगा |

Maiden name – अगर आपका कोई दूसरा नाम भी चलता है तो वो यहाँ लिखें अन्यथा इस विकल्प को खाली ही छोड़ दें |

Father/Spouse Name – यहाँ अपने पिता /पति का नाम लिखाजाएगा |

Mother Name – अपनी माता जी का नाम लिखें |

Date of Birth – यहाँअपनी जन्म की तारीख लिखें |

Pan No – यहाँ अपने पैन कार्ड का नंबर लिख दें |

Aadhaar No .यहाँ पर अपनेआधार कार्ड का नंबर लिख दें |

Gender – यहाँ अपनालिंग को सेलेक्ट करें  जैसे अगर आप Male (पुरुष ) हैं तो Male के बॉक्स में टिक लगा दें और अगर आप female(महिला ) हैं तो female के बॉक्स में टिक लगा दें |

Martial status – अगर शादी शुदा है तो married के बॉक्स में टिक करें और अगर शादी नहीं हुई है तो Unmarried के बॉक्स में टिक कर दें |

Citizenship – अगर इंडियन हैं तो In-Indian के बॉक्स में टिक कर दें और अगर किसी दूसरी कंट्री से हैं  तो Other को टिक कर दें और उसका कंट्री कोड अगले बॉक्स में लिख दें |

Residential – यहाँ Resident Individual को टिक करें और अगर इंडिया में नहीं रहते हैं तो Non India Resident को टिक करें |

Occupation Type – यहाँ पर आपको अपना काम सेलेक्ट करना है जैसे अगर आप Student हैं तो Student के box में टिक लगा दें और अगर कोई बिज़नस करते हैं तो B-Business के बॉक्स में टिक लगा दें |

Photo – फोटो वाले फ्रेम में अपना एक पासपोर्ट साइज़ का फोटो चिपका दें |

Tick If Applicable – अगर आप किसी दूसरी कंट्री से हैं तो यहाँ कुछ डिटेल पूछी जा रही है तो इसे भरना होगा अगर आप इंडिया से हैं तो इस भाग को भरने की आवश्यकता नाह है |

बस अब आपका इंडियन बैंक का Kyc फॉर्म भर चूका है अब इसके साथ जरूरी दस्तावेज लगाकर इसे बैंक में जमा कर सकते हैं दो से तीन दिन में आपकी kyc कम्पलीट हो जाएगी |

इस लेख के अंत में –इस लेख में आपको 5 अलग अलग बैंकों के kyc फॉर्म को भरने के तरीके के बारे में सिखाया गया उम्मीद है या पोस्ट आपको अछि लगी होगी अगर आपका कोई भी सवाल है तो कमेंट करके पूछे और अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो अपना सुझाव भी हमें कमेंट में ही बताएं | जानकरी आपको अछि लगी हो तो इसे अपने दोस्तों में भी जरूर शेयर करें |

 इन्हें  भी पढ़ें  – 

  • kyc form कैसे भरते हैं?

  • SBI Bank में Online और Offline मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

  • सेविंग अकाउंट कितने रख सकते हैं जिससे टैक्स न देना पड़े ?

  • सेविंग अकाउंट में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

  • आधार कार्ड से पैसे कैसे निकालते हैं?

  • मेरा Atm card अभी कहा तक पहुंचा है कैसे पता करें ?

  • SBI Bank balance कैसे चेक करें ?

  • एटीएम फॉर्म कैसे भरते हैं ?

  • Atm Card कितने दिन में आता है ?

  • क्या कोई भी व्यक्ति मेरी बैंक पासबुक से पैसे निकाल सकता है ?
  •  

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    How to delete instagram account in 2023 ? Instagram follower कैसे बढ़ाएं ? फ्री फ्री फ्री | चेक क्या है ?चेक बुक से पैसा कैसे निकालते हैं ? भारत के 10 टॉप YouTuber और उनकी कमाई | ATM Card कितने दिन में आता है ? सेविंग अकाउंट कितने रख सकते हैं जिससे टैक्स न देना पड़े ? सेविंग अकाउंट में कितने रूपए जमा कर सकते हैं ? कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बनें ? ATM CARD ब्लॉक कैसे करते हैं ?