Play Store ki id kaise banayen, दोस्तों यदि आप एंड्राइड फ़ोन इस्तेमाल करते हैं, तो एक एंड्राइड फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर id का होना बहुत ही जरूरी है | जब आप मार्किट से नया नया फ़ोन खरीदते हैं तो सबसे पहले उसमें गूगल प्ले स्टोर की Id ही बनानी होती है जिसे ईमेल Id कहा जाता है | गूगल प्ले की id बनाना बहुत ही आसान है | इसे आप कुछ चंद स्टेप्स को पूरा करके बना सकते हैं |
यदि आपको गूगल प्ले स्टोर की id बनाना सीखना है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें | इस पोस्ट में आप गूगल प्ले स्टोर की Id बनाना सीख जायेंगे | इसके अलावा हम और भी कई इससे सम्बंधित प्रश्नों के बारे में बतायेंगे जैसे यह क्यूँ जरूरी है , इसका इस्तेमाल किसलिए किया जाता है और प्लेस्टोर की Id बनाना क्यूँ आवश्यक है |
सबसे पहले तो हम यह समझते हैं कि गूगल प्ले स्टोर है क्या ?
Google Play Store क्या है ? या Google Play क्या है ?
playstore जिसे अब गूगल प्ले कहा जाता है | यह गूगल का एक सॉफ्टवेर है | गूगल प्ले स्टोर पर हजारों तरह के App मिल जाते हैं जिन्हें इस्तेमाल करने के लिए इनस्टॉल करना पड़ता है | यह ख़ास तौर से एंड्राइड users के लिए है | चाहे आप गेमिंग App इनस्टॉल करना चाहते हैं या कोई स्टडी करने के लिए App इनस्टॉल करना चाहते हैं | किसी भी तरह के App को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर ही आना होगा | App डेवलपर App तैयार करते हैं और इसे गूगल प्ले स्टोर में पब्लिश करते हैं | कोई भी एंड्राइड यूजर गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध app को इनस्टॉल कर सकता है | यहाँ पर बहुत सारे App फ्री में मिल जाते हैं | जबकि कुछ पैड होते हैं |
Playstore की Id बनाने के लिए क्या होना जरूरी है ?
playstore ki id बनाने के लिए आपको बस अपनी पर्सनल जानकारियाँ देनी होती हैं जैसे नाम, जन्मतिथि लिंग आदि | इसके अलावा आपका फ़ोन नंबर भी लिया जाता है | इस Id को बनाने के लिए आपको किसी भी तरह के डाक्यूमेंट्स अपलोड नहीं करने पड़ते हैं | यहाँ पर ये जरूरी नहीं कि आप अपनी वैलिड इनफार्मेशन देकर ही Id बना पाएंगे | आप किसी भी नाम से Id बना सकते हैं | आप लिंग भी अपनी मर्जी अनुसार चुन सकते हैं | DOB भी अपने अनुसार डाल सकते हैं |
प्ले स्टोर की Id बनाना क्यूँ जरूरी होता है ?
अगर आप प्ले स्टोर की Id नहीं बनाते हैं, तो आप प्ले स्टोर से कोई भी App इनस्टॉल नहीं कर पाएंगे | इसलिए सबसे पहले आपको एक Id बनानी होगी | Id बना लेने के बाद आप किसी भी तरह के App को इनस्टॉल कर पाएंगे | यह Id गूगल की Id होती है एक बार इसे बना लेने के बाद आप गूगल के किसी भी App को इस Id की हेल्प से उपयोग कर सकते हैं |
Play store की Id बनाने का प्रोसेस |
playstore ki id kaise banaye,play store id create new account
चलिए अब हम स्टेप बाई स्टेप Id बनाना सीख लेते हैं | दोस्तों यहाँ मैं आपको मोबाइल स्क्रीनशॉट के साथ Id बनाना सीखाऊंगा जिससे आपको समझने में बहुत आसानी होगी |
स्टेप 1 – सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में से प्ले स्टोर App को ओपन कर लेना है |
स्टेप 2 – यहाँ आपको Sign In लिखा हुआ मिलता है, इस पर क्लिक कर दें |

स्टेप 3 – अब यहाँ नीचे Create account पर क्लिक करें | और इसमें से For Myself को चुनें | Next पर क्लिक कर दें |

स्टेप 4 – यहाँ आने के बाद, आपको अपना नाम दर्ज करना होगा | First Name में शुरू में आने वाले नाम को लिखें और Surname में surname लिख देंगे | जैसे आपका नाम है – Mohd Rizvan तो First में Mohd रहेगा और Surname में Rizvan रहेगा | लेकिन अगर आपका नाम केवल अमित है तो आप First वाले में Amit लिख दीजिये और Next पर क्लिक कर दें |

स्टेप 4 – अब यहाँ आपको अपनी जन्मतिथि भरनी होगी | और नीचे जेंडर में अपना लिंग चुनना होगा | Next पर क्लिक कर देंगे |

स्टेप 5 – इस पेज में आपको गूगल के द्वारा दी गयी Id दिखाई जायेंगी इनमें से जो आपको याद करने में आसन लगे उसे चुनकर नेक्स्ट करें या फिर अपना स्वयं का username टाइप करें |

स्टेप 6 – अब इस स्क्रीन में आपको अपनी Id के लिए पासवर्ड बनाना होगा | तो एक मजबूत पासवर्ड बना लें और नेक्स्ट करें |

स्टेप 7 – अपना फ़ोन नंबर दर्ज करें और उसे OTP से वेरीफाई करें |
स्टेप 8 – स्क्रॉल करते हुए नीचे की तरफ आयें Yes I’am in पर क्लिक करें |

स्टेप 9 – यहाँ आपको आपकी Id देखने को मिलेगी इसके नीचे नेक्स्ट का बटन है उस पर क्लिक कर दें |

स्टेप 10 – स्क्रॉल करते हुए नीचे की तरफ आयें और I Agree पर क्लिक करें |

अब यहाँ Accept पर क्लिक करें | फिर Accept पर क्लिक करें |
फाइनली Done ! आपका काम कम्पलीट हुआ | अब आपकी Id बन चुकी है | अब आपको यहाँ पर बहुत सारे App देखने को मिल जाते हैं | किसी भी तरह के App को इनस्टॉल करने के लिए App पर क्लिक करके इनस्टॉल पर क्लिक करें | आपके फ़ोन में App हो जाने पर ओपन लिख कर आएगा | ओपन पर क्लिक करते ही App ओपन हो जाता है | अब आप App को इस्तेमाल कर सकते हैं |
निष्कर्ष –
इस पोस्ट में आपने जाना कि play store ki id kaise kaise banate hain हमने पोस्ट में बाकायदा स्क्रीनशॉट के साथ में आपको समझाया उम्मीद है आप Id बनाना सीख चुकें होंगे | यदि आपको समझ न आया हो तो आप दोबारा रीड कर सकते हैं | पासवर्ड बनाते समय ध्यान रखना है कि पासवर्ड 8 से ज्यादा अक्षरों का होना चाहिए और पासवर्ड में सभी तरह के अक्षर होने चाहिए जैसे शुरू में इंग्लिश के शब्द और फिर एक दो चिन्ह और कुछ अंक हों | पासवर्ड कैसे बनाते हैं इस पर भी एक पोस्ट है जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है उसे पढ़ें |
कुछ प्रश्न और उनके उत्तर –
क्या प्ले स्टोर की Id के बिना App इनस्टॉल किये जा सकते हैं ?
जी नहीं, आप बिना प्ले स्टोर की Id के कोई भी App इनस्टॉल नहीं कर पाएंगे | जब आप प्ले स्टोर app ओपन करेंगे तो आपको सिर्फ sign in लिखा हुआ ही मिलेगा App नहीं दिखेंगे | जब आप Id बना लेंगे तो आपको App दिखने लगेंगे और आप App इनस्टॉल भी कर पाएंगे |
क्या प्ले स्टोर भी इनस्टॉल करना पड़ता है ?
जी नहीं, प्ले स्टोर तो पहले से ही आपके फ़ोन में इन्सटाल्ड होता है | जब आप मार्केट से नया फ़ोन लेते हैं तो यह App आपके फ़ोन में पहले से ही होता है इसे इंस्टाल नहीं करना पड़ता है
प्ले स्टोर की Id को और क्या क्या कहते हैं ?
इसे ईमेल Id, जीमेल Id और गूगल की Id भी कहते हैं |
प्ले स्टोर की Id का उपयोग और कितने App में किया जाता है ?
इस Id का उपयोग गूगल के जितने भी डिजिटल प्रोडक्ट हैं उन सभी Apps में Sign in का इस्तेमाल किया जाता है |
Instagram followers कैसे बढ़ाएं ? फेक और रियल |2023|
इन्स्टाग्राम अकाउंट डिलीट कैसे करें ! 2023 | फ़ालतू अकाउंट को डिलीट करना सीखें |
PDF कैसे बनाते हैं? मोबाइल और लैपटॉप में PDF फाइल कैसे बनाते हैं?
नया पासवर्ड कैसे बनायें ? एक मजबूत पासवर्ड कैसे बनाते हैं ?
मोबाइल चोरी हो जाये तो कैसे ढूंढें
facebook logout क्या होता है |
मेरा ईमेल Id क्या है ? [2023] कैसे पता करूँ ? |
Call forwarding क्या है? इसका क्या मतलब होता है ?