कंप्यूटर एजुकेशन में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का ज्ञान होना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि अक्सर इंटरव्यू के दौरान या फिर कंप्यूटर के एग्जाम (Exam) में हमें सॉफ्टवेयर क्या हैं और हार्डवेयर क्या होते हैं? इस तरह के कई प्रश्नों के उत्तर देने पड़ते हैं| आज के समय लगभग हर कोई कंप्यूटर या लैपटॉप या फिर कोई स्मार्ट फ़ोन इन सभी का इस्तेमाल तो कर ही रहे हैं लेकिन बहुत ही कम लोगो को स्मार्ट फ़ोन या कंप्यूटर में उपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर के बारे में पता होता है|
दोस्तों आज की जनरेशन में बच्चे हो या बूढ़े लगभग हर किसी को ऐसे कॉमन प्रश्नों का उत्तर पता होना चाहिए और अगर नहीं पता है तो आज कि यह पोस्ट पढने के बाद आपको सॉफ्टवेयर का सारा ज्ञान मिल जायेगा कि सॉफ्टवेयर क्या होते हैं और इनका क्या काम होता है ये किस तरह काम करते हैं इनके क्या फायदे हैं ऐसे कई प्रश्नों के उत्तर आपको आज की इस पोस्ट में पढने को मिलेंगे|
वैसे तो आपको सॉफ्टवेयर के बारे में किताबों में भी विस्तार से पढने को मिलता है लेकिन हम में से बहुत से कम लोग ही किताबी शब्दावली को समझ पाते हैं लेकिन यहाँ आपको शुद्ध और सरल भाषा में सबकुछ बताया जायेगा इसलिए पोस्ट को मन मुग्ध करके पढ़िए |
लेख का अनुक्रम –
⦿सॉफ्टवेयर क्या होते हैं?
⦿सॉफ्टवेयर के प्रकार |
⦿सॉफ्टवेयर के काम |
⦿कंप्यूटर या लैपटॉप में उपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर|
⦿स्मार्ट फ़ोन में उपयोग किये जाने वाले सॉफ्टवेयर|
सॉफ्टवेयर क्या होते हैं ? What is Software in hindi |
कंप्यूटर या लैपटॉप या फिर स्मार्ट फ़ोन तीनो में मुख्य रूप से दो भाग होते हैं पहला हार्डवेयर और दूसरा सॉफ्टवेयर इन्हीं दोनों के बेस पर पूरा कंप्यूटर सिस्टम चलता है अगर कंप्यूटर या स्मार्ट फ़ोन में सॉफ्टवेयर नहीं होंगे तो लैपटॉप खाली डब्बे के सामान होगा यानि बिना सॉफ्टवेयर के कोई भी कंप्यूटर या स्मार्ट फ़ोन किसी भी काम का नहीं है |
सॉफ्टवेयर एक प्रकार का कंप्यूटर या स्मार्ट फ़ोन में उपलब्ध अभौतिक भाग होता है जिसे न तो कोई देख सकता है और न ही कोई इसे छू सकता है इसे सिर्फ और सिर्फ पढ़ा जा सकता है और समझा जा सकता है इसके अलावा यह जिस काम के लिए बनाया गया होता है वो काम इसके द्वारा किया जा सकता है |
एक तरीके से कह सकते हैं कि यह कंप्यूटर के वह भाग होते हैं जो किसी काम के लिए बनाये गए होते हैं और इनमें कुछ निर्देश दिए होते हैं और उन निर्देशों का पालन करके काम को पूरा किया जाता है | यह कुछ ऐसी भाषाओँ के जरिये बनाये जाते हैं जिन्हें सिर्फ कंप्यूटर और स्मार्ट फ़ोन ही समझ सकता है जैसे C- C++, JAVA, Python, HTML आदि |
सॉफ्टवेयर के प्रकार |
सॉफ्टवेयर सिर्फ दो प्रकार के होते हैं ?
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)
2- सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)|
वे सॉफ्टवेयर जो आमतौर पर किसी काम के उद्देश्य के लिए बनाये गए होते हैं उन्हें एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहा जाता है जैसे लैपटॉप में Adobe photoshop यह एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जो फोटो को एडिट करने और 3D फोटो बनाने आदि कई प्रकार के काम के लिए उपयोग किया जाता है |
इसी तरह स्मार्ट फ़ोन में YouTube App ये भी एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर ही है और इसका काम है videos दिखाना जी हाँ दोस्तों इसमें आप वीडियो देख सकते हैं और अपना खुद का बनाया हुआ विडियो अपलोड भी कर सकते हैं |
अक्सर हम अपने स्मार्ट फ़ोन में तरह तरह के App गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल करते रहते हैं यही सारे App एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहलाते हैं |
अगर आप डिटेल में एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पोस्ट के लिंक पर क्लिक करके पोस्ट पढ़ें –
पढ़ें – Application software क्या है ? हिंदी में।
सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)|
सिस्टम सॉफ्टवेयर उन्हें कहा जाता है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर सिस्टम को या स्मार्ट फ़ोन के हार्डवेयर सिस्टम को कण्ट्रोल या मैनेज करता है| सिस्टम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग करने में हेल्प करता है| सिस्टम सॉफ्टवेयर की वजह से ही हम किसी भी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर पाते हैं अगर स्मार्ट फ़ोन में और कंप्यूटर में ये System software ही नहीं होगा तो आप कंप्यूटर और स्मार्ट फ़ोन का उपयोग नहीं कर पाएंगे |
आपने अक्सर कई बार एंड्राइड एंड्राइड नाम तो सुना होगा या कई बार तो खुद ही बोला होगा कि मेरे पास एंड्राइड (Android) मोबाइल है या उसके पास एंड्राइड मोबाइल है तो ये जो आप एंड्राइड नाम कही सुनते हैं या बोलते हैं यह एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो आजकल हर स्मार्ट फ़ोन में इस्तेमाल किया जा रहा है|
सिस्टम सॉफ्टवेयर को ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर (operating Software) भी कहा जाता है | आपने अक्सर कई बार सुना होगा लोग बोलते रहते हैं कि मेरा मोबाइल अपडेट मांग रहा है तो वो इसी सिस्टम सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की बात कर रहे होते हैं |
इस सॉफ्टवेयर का काम कंप्यूटर में फाइल, मेमोरी हार्डवेयर को मैनेज करना और दुसरे रिसोर्सेस प्रोवाइड करवाना होता है | बिना सिस्टम सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर में कोई भी काम नहीं हो सकता है|
सिस्टम सॉफ्टवेयर के उदहारण –
1- Microsoft Windows
2- Linux
3- Unix
4- Mac
5- Symbian os
6- Clear Os
7- Android
सॉफ्टवेयर के काम |
जैसा कि उपर आपको बताया गया कि सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं पहला एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर दूसरा सिस्टम सॉफ्टवेयर तो उसी हिसाब दोनों सॉफ्टवेयर के काम भी अलग अलग ही होते हैं|
सिस्टम सॉफ्टवेयर का काम |
सिस्टम सॉफ्टवेयर का काम होता है कंप्यूटर में फाइल, मेमोरी हार्डवेयर को मैनेज करना और दुसरे रिसोर्सेस प्रोवाइड करवाना होता है | बिना सिस्टम सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर में कोई भी काम नहीं हो सकता है|
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का काम |
वही एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का काम सिस्टम सॉफ्टवेयर से बिलकुल ही अलग होता है यह निर्भर करता है उस व्यक्ति या संस्था या कंपनी पर कि उसने इस सॉफ्टवेयर को किस कार्य के लिए बनाया है | एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग टेक्स्ट फाइल तैयार करने के लिए, ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने के लिए गाना सुनने के लिए Videos देखने के लिए , डेटाबेस स्टोर करने के लिए आदि कई तरह कामों के लिए किया जाता है |
यहाँ नीचे आपको कंप्यूटर और स्मार्ट फ़ोन में उपयोग होने वाले कुछ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के कार्य के बारे में बताया गया है |
कंप्यूटर या लैपटॉप में उपयोग किये जाने वाले सॉफ्टवेयर |
Adobe Photoshop – यह एक लैपटॉप और कंप्यूटर में उपयोग किये जाने वाला एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर होता है जिसके जरिये आप फोटोज को एडिट कर सकते हैं, 3D तस्वीरें बना सकते हैं, ग्राफ़िक्स डिजाईन कर सकते हैं ऐसे कई तरह के काम Adobe photoshop के जरिये किये जाते हैं | इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे लैपटॉप या कंप्यूटर में इनस्टॉल करना पड़ता है इनस्टॉल हो जाने के बाद आप इसका उपयोग कर सकते हैं|
Ms Word – यह एक टेक्स्ट एडिटिंग और डाक्यूमेंट्स मेकर सॉफ्टवेयर है इसका उपयोग फाइल बनाने और दस्तावेज तैयार करने Resume बनाने , आदि कई तरह के कामों के लिए किया जाता है| इसे इस्तेमाल करने के लिए इसे पहले डाउनलोड करके कंप्यूटर या लैपटॉप में इंस्टाल करना पड़ता है उसके बाद इसका लाइसेंस होना चाहिए फिर आप इसका उपयोग कर सकते हैं|
NotePad – यह भी एक टेक्स्ट एडिटर सॉफ्टवेयर है इसके जरिये आप टेक्स्ट को एडिट कर सकते है कोई टेक्स्ट डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते हैं|
VLC Player – यह एक विडियो प्लेयर सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से वीडियो देखे जाते हैं इसमें आप अपने कंप्यूटर में सेव किसी भी विडियो को देख सकते हैं|
स्मार्ट फ़ोन में उपयोग किये जाने वाले सॉफ्टवेयर |
1- Google App – यह बेसिकली एक सर्च इंजन है जहाँ पर आप कुछ भी सर्च कर सकते हो इसके लिए बस आपको गूगल के सर्च बॉक्स में कोई कीवर्ड (keyword) लिखना है और सर्च कर देना है उसके बाद रिजल्ट्स आपके सामने आ जाते हैं जैसे कि अगर आप लिखते हैं ‘दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?’ तो इसका रिजल्ट आपके सामने तुरंत आ जाएगा |
2- YouTube – यह एक विडियो शेयरिंग App है यहाँ पर आप कई तरह के विडियो देख सकते हैं या फिर आप खुद के बनाये हुए Videos को अपलोड कर सकते हैं|
3- Mx Player – यह विडियो को प्ले करने वाला App है, आप जो भी इन्टरनेट से वीडियोस डाउनलोड करते हैं तो उसे चलाने के लिए एक App की आवश्यकता पड़ती है| आप Mx Player App में अपने फ़ोन पड़ा हुआ कोई भी विडियो प्ले करके देख सकते हैं|
4- Google Map – यह एक गूगल का App है इसके जरिये आप Address पता कर सकते हैं, आप डायरेक्शन (Direction) बना सकते हैं आस पास की जगह की जानकारी ले सकते हैं|
5- Facebook – यह एक सोशल मीडिया एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग लोग अपने निजी पलों को आपस में एक दुसरे के साथ शेयर करने के लिए करते हैं|
इस तरह स्मार्ट फ़ोन में और भी बहुत सारे App होते हैं जिनका कार्य अलग अलग होता है |
सॉफ्टवेयर कैसे बनते हैं ?
सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए भी एक कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है, कंप्यूटर की मदद से ही सॉफ्टवेयर बनाये जाते हैं | सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कई कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओँ का ज्ञान होना चाहिए कोई भी व्यक्ति जिसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओँ का ज्ञान है वह एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर बना सकता है | एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर बनाने में कई भाषाओँ का उपयोग किया जाता है जैसे – जावा स्क्रिप्ट , html, Python , Css आदि |
निष्कर्ष –
आप जो भी अपने फ़ोन में या लैपटॉप में कोई काम करते हैं वो किसी App पर ही करते हैं और इन सभी Apps को ही एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर बोला जाता है और जो सॉफ्टवेयर इस काम को करने में मदद करता है उसे सिस्टम सॉफ्टवेयर बोला जाता है|
इस लेख में आपने जाना कि सॉफ्टवेयर क्या होते हैं और यह कितने प्रकार के होते हैं ? इसके अलावा इससे जुडी हुई कई अन्य जानकारियां पाई उम्मीद है यह पोस्ट आपके लिए हेल्प फुल रहा होगा यदि यह पोस्ट आपको पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई भी सवाल है तो कमेंट करके जरूर पूछें | धन्यबाद ||
इन्हें भी पढ़ें –
- कंप्यूटर एक्सपर्ट (Expert) कैसे बनें ?
- डेटाबेस क्या है ? हिंदी में डेटाबेस की पूरी जानकारी |
- सुपर कंप्यूटर क्या है ?
- ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?[2022] Operating System क्या काम करता है ?
- Application Software क्या होते हैं? Application सॉफ्टवेयर के प्रकार |
- सॉफ्टवेयर क्या होता है? 2022 – सॉफ्टवेयर का कंप्यूटर में काम क्या होता है?
- Central Processing Unit (CPU) क्या है ? GPU क्या है ? इन दोनों के काम |
- रैम (Ram) क्या है ? [2022] रैम कैसे काम करती है?
- हार्डवेयर क्या होते हैं ? [2022 ] कंप्यूटर हार्डवेयर के भाग और उनके काम |